Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लातेहार में जमीन घोटाले का पदार्फाश होकर रहेगा : बंधु तिर्की
    राजनीति

    लातेहार में जमीन घोटाले का पदार्फाश होकर रहेगा : बंधु तिर्की

    adminBy adminJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -2019 के कैबिनेट निर्णय के आलोक में अविलंब सर्वे कराने की मांग
    -सरकार को गुमराह कर रहे हैं अफसर, पर आदिवासी अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे और हर हाल में जीतेंगे भी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    लातेहार। पूर्व मंत्री, राज्य समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि लातेहार और झारखंड में आदिवासियों की जमीन को किसी भी हाल में लूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि लातेहार में जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन दुर्भाग्य से अफसर समस्याओं को उलझा ही रहे हैं। वे मनमानी ही नहीं कर रहे, बल्कि सरकार को भी गुमराह कर रहे हैं। आदिवासी न केवल अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे, बल्कि हर हाल में जीतेंगे भी। वह आदिवासी सामाजिक सभा द्वारा गुरुवार को उदयपुरा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लातेहार के विविध अंचलों में जमीन के पुन: व्यापक सर्वे के लिए चार साल पहले ही आदेश दिया जा चुका है, पर अब तक शुरूआत भी नहीं हुई। 18 अगस्त, 2019 को झारखंड कैबिनेट के निर्णय के बाद संकल्प जारी कर दिये गये आदेश की खुलेआम अवहेलना हो रही है।
    बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों के हितों को भी कुचला जा रहा है। भूमि दस्तावेजों में वैसे लोगों के नाम दर्ज किये जा रहे हैं, जिनका उस जमीन से कोई नाता नहीं है। संबंधित अंचल अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्य शैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भी लातेहार में टाना भगतों के शांतिपूर्ण आंदोलन को अलग रंग देकर अनेक टाना भगतों को गिरफ्तार किया गया, जबकि महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी टाना भगतों की देशभक्ति और अहिंसा पर किसी भी हाल में संदेह नहीं किया जा सकता।
    बंधु तिर्की ने कहा कि लातेहार नगर परिषद को छोड़कर पूरा जिला पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र के तहत आता है, लेकिन यहां के अंचलधिकारी के कारण गलत तरीके से जमीन की बंदरबांट जारी है। इसलिए तत्कालीन अंचलधिकारी के पूरे कार्यकाल और उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हमारी जमीन-हमारी पहचान’ अभियान के तहत 15 सितंबर को कुंदरी जतरा मैदान में बड़ी सभा होगी, जिसमें शांतिपूर्वक आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने अब यह ठान लिया है कि ‘कागज हमारा, जमीन तुम्हारा’ वाले फॉर्मूले को अब वे चलने नहीं देंगे।
    सभा को प्रो तुलेश्वर उरांव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, चंद्रदेव उरांव, रौशन भगत, साजन कुमार, सुरेंद्र उरांव, आसान तिर्की, रिंकु कच्छप, राजेश उरांव, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, मजबुला जी, धनलाल उरांव, जीतू उरांव, भागेश्वर उरांव, महेश्वर उरांव, सुनीता उरांव, जयराम उरांव सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस सरकार का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार: नरेंद्र मोदी
    Next Article भोपाल: दक्षिण भारत में मानसून के चलते जबलपुर से गुजरने वाली दो ट्रेनों का रूट बदला
    admin

      Related Posts

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

      May 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा
      • नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन
      • तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके
      • अमेरिका में चारमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से चार की मौत
      • श्रीलंका में बस हादसा, 22 बौद्धों की मौत, राहत और बचाव अभियान तेज किया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version