Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»‘लाल सलाम’ के नारे के साथ सुभाष मुंडा को दी गयी अंतिम विदाई
    विशेष

    ‘लाल सलाम’ के नारे के साथ सुभाष मुंडा को दी गयी अंतिम विदाई

    adminBy adminJuly 27, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गम और गुस्से के बीच किया गया अंतिम संस्कार
    -बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता हुए शामिल
    -माकपा ने तीन दिन तक शोक मनाने का किया एलान
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। माकपा नेता सुभाष मुंडा को गुरुवार को गम और गुस्से के बीच ‘लाल सलाम’ के नारे के साथ अंतिम विदाई दी गयी। उनके सम्मान में अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य के माकपा कार्यालयों में लाल झंडा झुका रहेगा। माकपा की राज्य कमिटी के सदस्य सुभाष मुंडा के पार्थिव शरीर को सुबह सात बजे पार्टी के मेन रोड स्थित राज्य कार्यालय ले जाया गया, जहां राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा, दलित शोषण मुक्ति मंच के शिव बालक पासवान, किसान सभा के सुफल महतो, वीरेंद्र कुमार, भाकपा के अजय सिंह, माले के मनोज भक्त, सीटू के अनिर्वाण बोस, एक्टू के शुभेंदु सेन, साझा मंच के अमल आजाद, एडवा की वीणा लिंडा, पार्टी के पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य गोपीकांत बख्शी सहित पार्टी के सदस्यों ने सुभाष मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    निवास स्थान से सुभाष मुंडा की शवयात्रा निकाली गयी
    पार्टी कार्यालय से सुभाष मुंडा के पार्थिव शरीर को दलादली चौक ले जाया गया। वहां हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महिलाओं की आंखें नम थीं। वहीं युवा स्तब्ध थे। करीब 12 बजे सुभाष मुंडा के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान ले जाया गया। इसके बाद दोपहर दो बजे सुभाष मुंडा की शवयात्रा निकाली गयी। शवयात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद सुभाष मुंडा का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल समेत वाम दलों औरअन्य राजनीतिक पार्टियों के कई नेता सुभाष मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे।

    कौन थे सुभाष मुंडा
    सुभाष मुंडा के दादाजी सुकरा मुंडा भारतीय सेना में थे। युद्ध के दौरान उन्होंने अपने पैर खोये थे। वह भी माकपा के सदस्य रह चुके हैं। सुकरा मुंडा के बाद उनके बेटे ललित मुंडा ने और उसके बाद सुभाष मुंडा ने माकपा का दामन थामा। वर्ष 2019 में माकपा से उन्होंने चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 13 हजार वोट मिले थे। उन्होंने मांडर उप चुनाव भी लड़ा था। वह तेज-तर्रार युवा नेता थे। सुभाष मुंडा पिछले 12-13 वर्षों से माकपा के साथ जुड़े हुए थे। मजदूरों, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए उन्होंने अपनी आवाज को बुलंद की थी।

    हत्या के बाद गरमायी राजनीति
    इस बीच माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद सियासत तेज हो गयी है। माकपा ने इस घटना को झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है, तो दूसरी तरफ भाजपा ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। माकपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृंदा करात ने कहा कि आदिवासियों की हत्या होना पूरे राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

    तेज-तर्रार अधिकारियों को तैनात किया जाये : बाबूलाल
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एक ओर विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक करते हैं, पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हैं। दूसरी ओर राजधानी रांची में माकपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुभाष मुंडा की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। सरेआम की गयी यह राजधानी रांची और पूरे झारखंड की विधि-व्यवस्था की असलियत है। जब तक घूसखोर पुलिस अधिकारियों को हटा कर तेज-तर्रार अधिकारियों की तैनाती नहीं की जायेगी, तब तक विधि-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों का ध्यान अवैध खनन पर है। अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के गलत और पूर्वाग्रहपूर्ण हुक्म की तामील करते हैं। ऐसे में विधि-व्यवस्था कैसे सुधरेगी। उन्होंने आशंका जाहिर करते कहा कि जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया है, वह कोई पेशेवर अपराधी ही कर सकता है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को उन पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि दुखद स्थिति यह भी है कि सरकारी नौकरी, बिजनेस या किसी फील्ड में आगे बढ़ रहे जनजाति समाज के लोग अपराधियों के निशाने पर आ रहे हैं। यह गंभीर विषय है। काफी निराशाजनक तस्वीर है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

    48 घंटे में अपराधियों को पकड़ने का दिया अल्टीमेटम
    मरांडी ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य का आदिवासी असुरक्षित है। आये दिन राज्य के होनहार आदिवासी युवक युवतियों की हत्या हो रही है। इस सरकार की शुरूआत ही आदिवासियों की हत्या से हुई है। आये दिन आदिवासी बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, उनकी हत्या हो रही है। जिस शातिराना अंदाज में सुभाष मुंडा की हत्या की गयी है, उसकी जांच तत्काल शुरू की जाये। पुलिस को तुरंत एक्शन में आकर अपराधी को पकड़ना चाहिए। उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों को 48 घंटे के भीतर पकड़ने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस स्व सुभाष मुंडा मोबाइल कॉल डिटेल अपराधियों तक पहुंचने में सहायक हो सकता है। इसलिए पुलिस को इस पर गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में स्व सुभाष मुंडा से पहले होनहार दारोगा रूपा तिर्की, संध्या टोपनो, उमेश कच्छप जैसे आदिवासी युवक-युवतियों की हत्या हो चुकी है। मरांडी ने कहा कि दुर्दांत अपराधी जेल से ही अपने गुर्गों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसलिए ऐसे जेल में बंद अपराधियों को भी राज्य सरकार बाहर भेजे।

    इंटू-चिंटू के इशारे पर हो रही ट्रांसफर-पोस्टिंग
    सोशल मीडिया के जरिये भी बाबूलाल मरांडी ने सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि रांची महानगर में आये दिन आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे की खबरें आती हैं। आदिवासी उत्पीड़न के सैकड़ों मामले आते रहते हैं। कल भी एक आदिवासी नेता की हत्या कर दी गयी। पूरे रांची महानगर में थाना प्रभारी बनाने के लिए सीएम को एक भी आदिवासी पुलिस आॅफिसर नहीं मिला। या फिर आदिवासी पुलिस आॅफिसर आपके सीएम हाउस कमांड पेड ट्रांसफर पोस्टिंग सिस्टम के शिकार हैं।
    बाबूलाल के मुताबिक जब राजधानी रांची की पुलिस व्यवस्था और सिपाही, दारोगा से लेकर ऊपर तक की ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा इंटू-चिंटू जैसे अयोग्य और अज्ञानी लोगों के डायरेक्शन पर चलेगा, उग्रवादियों की तरह सत्ताधारी लोग असामाजिक तत्वों, अपराधियों से लेवी-चंदा लेंगे, तो अपराध आखिर कैसे रुकेगा?

    परिजनों को ढाढ़स बंधाया
    इससे पहले बाबूलाल मरांडी मारे गये माकपा नेता के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया।

    अक्षमता के कारण राज्य में अराजकता : रघुवर दास
    भाजपा के उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी ट्वीट कर हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने सरकार को खुली चुनौती दी है। इनकी हिम्मत इतनी बढ़ गयी है कि आॅफिस में घुस कर आदिवासी नेता को गोलियों से भून दिया। हेमंत सरकार की अक्षमता के कारण आज राज्य में अराजकता की स्थिति बन गयी है। मुख्यमंत्री जी को राज्य की नहीं, केवल राजनीति की चिंता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को झूठे केस में कैसे फंसाया जाये, राजनीतिक लाभ के लिए लोगों से क्या-क्या झूठ बोला जाये, पैसे की वसूली कैसे हो, इन्हीं चीजों में यह सरकार लिप्त है, तो अपराधी बेलगाम क्यों नहीं होंगे।

    हाइकोर्ट के रिटायर जज से करायी जाये जांच : राजेंद्र प्रसाद
    मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने सुभाष मुंडा हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही सरकार से इस हत्याकांड की जांच हाइकोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायधीश से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए अच्छी सोच रखनेवाले समाजसेवियों की साजिश के तहत हत्या कर दी जा रही है। व्यवसाय से जुड़े लोगों का भी यही हाल है। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को खुली छूट देनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने रुबिका पहाड़िन हत्याकांड की जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी
    Next Article कांग्रेस सरकार का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार: नरेंद्र मोदी
    admin

      Related Posts

      भारत में हजारों पाकिस्तानी महिलाएं शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आयीं, निकाह किया, लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया

      May 1, 2025

      पाकिस्तान के शिमला समझौता रोकने से कहीं भारत उसके तीन टुकड़े न कर दे

      April 29, 2025

      सैन्य ताकत में पाकिस्तान पीछे लेकिन उसकी छाया युद्ध की रणनीति से सतर्क रहना होगा भारत को

      April 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version