Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गीता प्रेस से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे महात्मा गांधी : प्रधानमंत्री मोदी
    देश

    गीता प्रेस से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे महात्मा गांधी : प्रधानमंत्री मोदी

    adminBy adminJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता प्रेस को करोड़ों लोगों के लिए एक मंदिर की संज्ञा देते हुए कहा कि यह संस्था एक जीवित आस्था है जिससे महात्मा गांधी भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे।

    प्रधानमंत्री शुक्रवार को यहां गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित प्रकाशक गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने गीता प्रेस की दो पुस्तकों का भी विमोचन किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा, 1923 में गीता प्रेस के रूप में जो आध्यात्मिक प्रकाश यहां प्रकाशित हुआ, आज उसकी रोशनी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रही है। 100 साल पहले औपनिवेशिक ताकतों ने भारत का शोषण किया। हमारे गुरुकुल नष्ट कर दिए गए। जब हमारा प्रिंटिंग प्रेस सक्षम नहीं था अपनी उच्च लागत के कारण प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने के लिए गीता प्रेस मार्गदर्शक शक्ति बन गई। हम सभी इस संगठन के शताब्दी समारोह के साक्षी बनने के लिए भाग्यशाली हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “गीता प्रेस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का गीता प्रेस से विशेष जुड़ाव था और वे इसके लिए कल्याण पत्रिका के माध्यम से लिखते थे। गीता प्रेस को दिया गया गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस द्वारा किए गए योगदान के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है।

    उन्होंने कहा, “गीता प्रेस दुनिया की एकमात्र प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं बल्कि एक जीवंत आस्था है। गीता प्रेस सिर्फ एक प्रिंटिंग प्रेस नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का मंदिर है।” उन्होंने कहा कि गीता प्रेस जैसी संस्था सिर्फ धर्म और कर्म से ही नहीं जुड़ी है बल्कि इसका एक राष्ट्रीय चरित्र भी है। गीता प्रेस भारत को जोड़ती है, भारत की एकजुटता को सशक्त करती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस अलग-अलग भाषाओं में भारत के मूल चिंतन को जन-जन तक पहुंचाती है। गीता प्रेस एक तरह से

    एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि ये समय गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर अपनी विरासत पर गर्व करने का है। आज एक ओर भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी में नए रिकॉर्ड बना रहा है। तो साथ ही, सदियों बाद काशी में विश्वनाथ धाम का दिव्य स्वरूप भी देश के सामने प्रकट हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाले के आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
    Next Article भाजपा ने किया चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों का ऐलान, प्रह्लाद जोशी को राजस्थान की कमान
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version