Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की हत्या को दरकिनार कर सोनिया से मिलने चलीं ममता
    Breaking News

    पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की हत्या को दरकिनार कर सोनिया से मिलने चलीं ममता

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2023Updated:July 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी की ओर से सोमवार रात बेंगलुरू में दिए गए रात्रिभोज में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी शामिल होने जा रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में ममता बनर्जी के शामिल होने के बड़े सियासी मायने हैं। वह इसलिए कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इसमें कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के आपसी संघर्ष से लेकर कई कार्यकर्ताओं की हत्या तक हुई। इसके लिए दोनों दलों के नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों और मुकदमेबाजी का सिलसिला अबतक चल रहा है। इस सबको दरकिनार कर ममता और सोनिया की यह मुलाकात राज्य की राजनीति में सुर्खियों में है।

    सूत्रों के अनुसार पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक में जाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने हाल ही में हुए अपने घुटने के ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कह दिया था कि उन्हें बहुत अधिक चलने फिरने की अनुमति नहीं है। इसके बाद कांग्रेस की ओर से उन्हें लगातार मनाने की कोशिश की गई और कहा गया कि आप रात्रिभोज में आइए। आपको कहीं चलना फिरना नहीं पड़ेगा। एक जगह बैठे रहिएगा। वहीं सारे लोग आएंगे। खड़गे ने ममता को फोन पर यह भी बताया था कि अगर इस बैठक में आप नहीं आएंगी तो विपक्षी एकता टूटने का संकेत जाएगा, जो भारतीय जनता पार्टी के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके बाद ही ममता इस बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हुई हैं।

    भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने विपक्षी दलों की इस कोशिश के बारे में लिखा है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह से मंच साझा करने पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के खूनी सत्ता का विरोध किया है। लेकिन दोनों ही राज्यों के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ने आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के गलबहिया डाल रहा है। कांग्रेस ने हमेशा से अपनी राज्य इकाइयों को दरकिनार कर फैसले लिए हैं इसी से वह रसातल की ओर जा रही है। इसके साथ ही अमित मालवीय ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या राहुल गांधी में इतनी हिम्मत है कि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान मारे गए अपने कार्यकर्ताओं के पक्ष में आवाज उठा सकें? हकीकत यह है कि वह ममता बनर्जी से डरे हुए हैं और अपना मुंह नहीं खोल सकते हैं। यहां तक कि मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ भी संवेदना नहीं जता पा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री को पत्र लिखा और कर ली आत्महत्या
    Next Article रेलवे सुरक्षा बल बन रहा सेतू : यात्रियों का सामान लौटाया, बिछड़े बच्चों को पहुंचाया
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version