रांची/असम। भाजपा पूर्वी क्षेत्र के राज्यों बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा की गुवाहाटी में गुरुवार को सांगठनिक बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए।

बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री प्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी सर्व समावेशी बनाने, केंद्र सरकार सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों की लोक कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

बैठक में मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल और महा जनसंपर्क अभियान में जनता से मिल रहे अपार जन समर्थन के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया गया। झारखंड सहित गैर भाजपा शासित राज्यों में जनविरोधी नीतियों, कुशासन, ध्वस्त विधि-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला, युवा विरोधी कार्यों को उजागर करते हुए उसके खिलाफ आंदोलन को तेज करने का भी आह्वान हुआ।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version