Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मायावती भाजपा की बी टीम, ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद हल्के नेता : शिवपाल यादव
    राजनीति

    मायावती भाजपा की बी टीम, ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद हल्के नेता : शिवपाल यादव

    adminBy adminJuly 4, 2023Updated:July 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता व महासचिव शिवपाल यादव ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम बताया। उनके इस बयान ने उत्तर प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है।

    शिवपाल ने कहा कि भाजपा से मायावती को डर लगता है। समाजवादियों का इतिहास रहा है, हम डरते नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एक बार हम लोग बसपा को तोड़ चुके हैं, जरूरत पड़ी तो दोबारा भी तोड़ेंगे।

    शिवपाल यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद बहुत हल्के लोग है। राजभर-संजय निषाद की बात का कोई भरोसा नहीं है। चुनाव आने पर इनकी दुकानें चलती हैं। हम ऐसे लोगों से मिलते भी नहीं है।

    सपा महासचिव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सवाल पर कहा कि सभी विपक्षी दल एक होकर चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 2024 की रणनीति अखिलेश यादव के साथ मिलकर बनायेंगे। भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने का काम करेंगे।

    वापसी करेंगे शरद पवार
    शिवपाल ने इस दौरान महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक समीकरण पर कहा कि शरद पवार नेताजी मुलायम सिंह यादव की जैसी राजनीति करते हैं। महाराष्ट्र में वो वापसी करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर सभी सियासी दल इन दिनों अपना दमखम और चुनावी तैयारियों को दिखाने में लगे हैं। उप्र में समाजवादी पार्टी की तैयारी भी जोरो-शोरो से चल रही है। लगातार समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना दमखम दिखाने में लगे हुए है। ऐसे में एक बार फिर शिवपाल यादव ने अपने विरोधियों पर हमला बोला है। इससे पहले भी वो मायावती, ओपी राजभर और संजय निषाद पर हमला बोल चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर में सावन के पहले दिन उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    Next Article भाजपा उम्मीदवार के घर के बाहर मिला ताजा बम
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version