कोडरमा। झारखंड सरकार की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी क्षेत्र दौरे के दौरान गुरुवार को स्वावलंबी गांव लक्ष्मीपुर पहुंचीं। उन्होंने झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद नवलशाही स्थित कोडरमा के पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के आवास पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की। वहां मौजूद लोगों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की सराहना करते हुए लोगों से पार्टी को मजबूती देने को लेकर अपील किया। वही उपस्थित लोगों ने हर संभव संगठन को मजबूत करने की बात कही। पूर्व जिप अध्यक्ष एवं मंत्री के बीच बंद कमरे में कुछ बातचीत भी हुई।

वही मंत्री ने लोगों से कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिले जन समस्याओ को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा दिया जाएगा। मौके पर जिला सचिव वीरेंद्र पांडे, केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय पांडे, वरिष्ठ नेता साजिद हुसैन लल्लू, भीम साहू, आनंद कुमार आनंद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष खलील अंसारी, युवा मोर्चा सचिव सुधाकर यादव, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष संजय साजन, संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version