Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मणिपुर की घटना पर संसद में चर्चा नहीं चाहती मोदी सरकार : कांग्रेस
    राजनीति

    मणिपुर की घटना पर संसद में चर्चा नहीं चाहती मोदी सरकार : कांग्रेस

    adminBy adminJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं चाहती है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

    अधीर रंजन चौधरी ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मणिपुर की घटनाओं की चर्चा पूरी दुनिया में हैं। इस लिए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी दलों को संसद में बोलने का मौका नहीं दे रही है।

    कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर हिंसा के मुद्दे संसद में जवाब नहीं देना चाहते हैं। अगर उन्हें इस मुद्दे पर चर्चा करनी होती तो गुरुवार को वह सदन में अपनी बात न रखते। खड़गे ने कहा कि मणिपुर के हालात किसी से छिपे नहीं है। ऐसे में वहां के मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अभी तक इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर भी विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से ऐसे मुद्दों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर वायरल वीडियो मामले के चार आरोपित गिरफ्तार
    Next Article लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
    admin

      Related Posts

      भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

      September 11, 2025

      सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर गरजे सुदर्शन भगत, सीबीआई जांच की मांग तेज

      September 11, 2025

      धनबाद में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों नए सदस्य हुए शामिल

      September 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version