Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सत्ता मद में चूर नीतीश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    सत्ता मद में चूर नीतीश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है: बाबूलाल मरांडी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 13, 2023Updated:July 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पटना में राज्य सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हुई मौत की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का झूठा आरोप लगाने वाले दलों को आज जवाब देना चाहिए कि पटना में भाजपा की रैली पर हुए बर्बर लाठीचार्ज में हुई मौत और सैकड़ों घायल लोगों का जिम्मेवार कौन है? उन्होंने कहा कि जदयू राजद की सरकार अपने खिलाफ आवाज उठानेवालों की हत्या करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की समस्याओं को उठाने, उसके खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सत्ता मद में इतने चूर हैं कि उन्हें जनता की आवाज सुनाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से घबराये ठगबंधन के लोग चाहे बिहार में हो या बंगाल में या फिर झारखंड में, वे अपने खिलाफ उठ रही आवाज को सुनने की ताकत नहीं रखते। उनका आत्मबल कमजोर हो चुका है। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने के कारण उनमें तिलमिलाहट है, झल्लाहट है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी को याद रखना चाहिए कि यही भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालू राबड़ी सरकार के खिलाफ संघर्ष करके आपको मुख्यमंत्री बनाया। आज वही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों पर आप लाठियां बरसा रहे, हत्या करवा रहे। वह दिन दूर नहीं, जब जनता आपको कुर्सी से उतार देगी। समय बहुत बलवान होता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल बाढ़ : अमित शाह ने राज्यपाल से की बात, मदद का दिया आश्वासन
    Next Article केंद्र सरकार अनुदानों की बरसात कर रही, लेकिन हेमंत सरकार ने बाल्टी उलट रखी है : भाजपा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version