Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री शुक्रवार को काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे टिफिन बैठक
    Breaking News

    प्रधानमंत्री शुक्रवार को काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे टिफिन बैठक

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक को लेकर अभी से कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। बैठक में वाराणसी महानगर के कुल 118 से 120 पार्टी पदाधिकारी, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सिगरा गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने गुरुवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।

    दिलीप सिंह ने कहा कि अमेरिका में पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत के हितों से जुड़े कई समझौते भी हुए हैं। इस अभूतपूर्व अमेरिकी दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र की जनता गौरवान्वित और उत्साहित है। आमजन प्रधानमंत्री का काशी में भव्य स्वागत कर उनके दो दिवसीय प्रवास को यादगार बनाना चाहते है। प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर उनके स्वागत एवं जनसभा को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। पार्टी ने प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले मार्ग के साथ ही कार्यक्रमों से जुड़ी अन्य सड़कों पर पार्टी के झंडे लगाए हैं। विशेषकर चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। स्वागत में जिला एवं महानगर की ओर से यात्रा मार्ग पर 1600 छोटे-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। मार्ग में जगह-जगह काशीवासियों की ओर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।

    सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा में 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होगी। सभा में सभी वर्गों की भागीदारी हो इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों,अनुषांगिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओ को विशेष दायित्व दिया गया है। जनसभा की सफलता के लिए पार्टी संगठन में मंडल और शक्ति केंद्र की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। इसमें संगठन की प्राथमिक इकाई बूथ समिति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी के लिए महिला मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही युवा मोर्चा समेत संगठन के अन्य 7 अनुषांगिक इकाइयों को दायित्व सौंपा गया है। जनसभा में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं विधानसभा क्षेत्र से बाइक पर निकलेंगे जो जुलूस के रूप में जनसभा स्थल तक जाएंगे। वार्ता में पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्र महामंत्री अशोक चौरसिया, काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय राजनयिक समुदाय की सुरक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्धः कर्ट कैंपवेल
    Next Article प्रधानमंत्री ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की
    azad sipahi

      Related Posts

      बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा

      October 29, 2025

      बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम

      October 29, 2025

      यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिविल सर्जन का निलंबन नाकाफी, स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय जिम्मेदार : सरयू राय
      • बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा
      • लोअर बाजार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त, दो ट्रक पकड़े गये
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version