Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही उपराज्यपाल से की बात, बाढ़ के हालात पर ली जानकारी
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही उपराज्यपाल से की बात, बाढ़ के हालात पर ली जानकारी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिन यात्रा के बाद दिल्ली लौट आए हैं। राजधानी के एएफएस पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से फोन पर बाढ़ जैसे हालात से निपटने को लेकर हुए इंतजाम पर बात की।

    विदेश दौरे से लौटने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बनी बाढ़ की स्थिति और किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बात की। फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने जहां दिल्ली में बाढ़ के हालात की जानकारी ली, वहीं राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से सभी मदद मुहैया कराए जाने की भी बात कही।

    प्रधानमंत्री से फोन पर बात के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेश पहुंचते ही फोन कर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का विस्तृत ब्यौरा लिया और किए जा रहे संबंधित प्रयासों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने फिर से केंद्र की मदद और सहयोग से दिल्ली के लोगों के हित में हर संभव काम करने का निर्देश दिया।

    इससे पहले, गुरुवार को भी प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस से दिल्ली के उपराज्यपाल से फोन पर संवाद किया था। तब भी दिल्ली में जलभराव और बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के प्रयासों के बारे में जानकारी ली थी।

    दरअसल, राजधानी दिल्ली में बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिस कारण राष्ट्रीय राजधानी पानी-पानी हो गई है। हालांकि अब यमुना का जलस्तर घटने लगा है, बावजूद इसके कई इलाकों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर तक पहुंच गया है, जो पूर्व की अपेक्षा काफी कम है। मतलब यमुना में जलस्तर घट रहा है। वहीं, शनिवार शाम को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने रविवार यानि 16 जुलाई के लिए भी बारिश की संभावना जताई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीआइटी की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा सिंगल विंडो : हेमंत
    Next Article हमारा लक्ष्य बूथ जीतो, झारखंड जीतो और दिल्ली जीतो : मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025

      राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version