रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी ने गुरुवार को गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे रिम्स भेज दिया। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जेल अधीक्षक हामिद अख्तर के मुताबिक, जेल में बंद अन्य कैदियों ने बताया कि कैदी जवाहर लाल बुधवार रात से ही बेचैन था। गुरुवार की सुबह जेल परिसर में कैदियों का बाल-दाढ़ी बनाया जा रहा था। इस बीच जवाहर ने नाई के उस्तरा से खुद का गला रेत लिया। जवाहर लाल बानरा उर्फ करण को अरगोड़ा थाना पुलिस ने नौ जुलाई को ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में वह 12 डी वार्ड में बंद था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version