Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंगाल में डेंगू से हो चुकी है छह लोगों की मौत, ढाई हजार संक्रमित
    देश

    बंगाल में डेंगू से हो चुकी है छह लोगों की मौत, ढाई हजार संक्रमित

    adminBy adminJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बारिश शुरू होते ही डेंगू का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार को पता चला था कि डेंगू से गत शुक्रवार को एक बच्ची की मौत हुई थी जो इस सीजन राज्य में पहली मौत थी लेकिन बुधवार को पता चला है कि वह पहली नहीं बल्कि छठी मौत थी। राज्य में अब तक डेंगू से छह लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानी यह है कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू संक्रमण के मामले में चुप्पी साध रखी है और मौतों के बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

    गत 22 जुलाई शनिवार को एक 10 साल की बच्ची की मौत के बाद उसके मृत्यु प्रमाण पत्र पर डेंगू का उल्लेख होने के बाद जब मीडिया में खबर आई तब राज्य के स्वास्थ्य निदेशक सिद्धार्थ नियोगी ने कहा कि राज्य सरकार पूरे हालात पर नजर रख रही है। लोगों को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि डेंगू से होने वाली मौत के आंकड़े क्यों नहीं जारी किए जा रहे।

    राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शनिवार को बच्ची की मौत से पहले शुक्रवार 21 जुलाई को डेंगी से तीन लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। उसके दो दिन पहले फूल बागान के बीसी रॉय शिशु अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत डेंगू की वजह से हुई थी जबकि डेढ़ हफ्ते पहले भी बारासात की एक किशोरी की मौत आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू की वजह से हो गई थी।

    स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पूरे राज्य में करीब ढाई हजार मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन लोगों की डेंगू से अब तक मौत हो चुकी है उनमें पिकनिक गार्डन की रहने वाली 10 साल की बच्ची पल्लवी दे, नदिया के राणाघाट की रहने वाली 45 साल की उमा सरकार और ताहिर पुर के 66 साल के हरिपद मिस्त्री शामिल है। इसी तरह से दमदम के बांगुर एवेन्यू की 30 साल की रिंकी राय और बारासात की किशोरी 13 साल की शायनिका हालदार की मौत डेंगी की वजह से हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 आज राज्यसभा में होगा पेश
    Next Article देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि- डॉ. मनसुख मांडविया
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version