Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कुछ लोग कुछ नहीं कर रहे, इसलिए सब कुछ बढ़िया हो रहा : भागवत
    Top Story

    कुछ लोग कुछ नहीं कर रहे, इसलिए सब कुछ बढ़िया हो रहा : भागवत

    adminBy adminJuly 23, 2023Updated:July 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सर संघ चालक ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मुंबई। आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने रविवार को विपक्ष पर तंज कसा। उत्तरी मुंबई के कांदिवली में सुवर्णा अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे संघ प्रमुख ने सरकार की तारीफ और विपक्ष पर तंज कसते हुए कई बयान दिये। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग कुछ नहीं कर रहे, इसलिए सब सुचारु ढंग से चल रहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में बुरी चीजों के मुकाबले अब अच्छी चीजों पर 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम में राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
    संघ प्रमुख ने कहा कि कई बार देश में नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है। लेकिन जैसे ही देश के अलग-अलग जगहों पर मैं जाता हूं, तो पता चलता है कि कई ऐसी अच्छी चीजें भी हैं, जिन पर लोग बातचीत कर रहे हैं और उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे में यह तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि देश भर में बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात अच्छी चीजों पर हो रही है। केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और सरकार में जिम्मेदार लोगों के काम के कारण आज भारत देश का उत्कर्ष हो रहा है। साथ ही विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में चीजें सुचारु रूप से इसलिए चल रही हैं, क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे लोग भी काम करेंगे, तो चीजों को सुचारु रूप से चलाने में दिक्कत होगी।
    भारत के विकास पर बात करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि आम लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज ज्यादा प्रबल हो गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे और बढ़ना चाहिए, क्योंकि हम बढ़ रहे हैं, लेकिन शायद अभी तक उतने शक्तिशाली नहीं हुए हैं। इसलिए हमें अपने गौरव को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत है।
    आरएसएस प्रमुख ने विपक्ष पर हमला करते हुए फिर कहा कि हालांकि इस देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं और इसके लिए वे प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समाज में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आवश्यक चीजों की गिनती में आ गये हैं।
    मोहन भागवत ने अच्छा और बुरा के बीच के अंतर को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अच्छा या बुरा तय करने का पैमाना क्या है? कुछ ऐसा होता है, जो दिखाई देता है और दूसरी ओर कुछ ऐसा होता है, जो असल में होता है। कोई इसे ऐसे दिखा सकता है कि यह हो गया, भले ही वह न हुआ हो। उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई करते थे, तो भाखड़ा नांगल बांध की तरह ‘आधुनिक तीर्थस्थल’ पर एक अध्याय था। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इस अस्पताल जैसे आधुनिक तीर्थस्थल केंद्र हैं, जहां लोगों की सेवा की जाती है। राज्य सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आपने यहां एक तीर्थस्थल बनाने का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैदराबाद में 712 करोड़ की चीनी धोखाधड़ी का भंडाफोड़
    Next Article एटीएस ने कालू लामा गिरोह के अपराधी शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया
    admin

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version