कार्निवल बैंक्वेट हॉल में 10.30 बजे पूर्वाह्न आयोजित है कार्यक्रम
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी करेंगे विधिवत पदभार ग्रहण
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश करायेंगे पदभार ग्रहण

रांची। 15 जुलाई को बाबूलाल मरांडी विधिवत रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद समीर उरांव, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आगामी 15 जुलाई को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
डॉ वर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा द्वारा स्नेह मिलन समारोह 10.30ब् ाजे पूर्वाह्न में आयोजित है।

उन्होंने बताया कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधिवत पदभार ग्रहण करायेंगे।

बताया कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद,विधायक गण, जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण आदि उपस्थित रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version