श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को तीन दशकों के बाद श्रीनगर में आठवें मुहर्रम जुलूस निकाले जाने पर खुशी व्यक्त की है।।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 35 साल बाद श्रीनगर की सड़कों पर मुहर्रम जुलूस निकलते देखकर खुशी हुई।

उल्लेखनीय है कि तीन दशकों से अधिक समय के बाद प्रशासन ने गुरुवार को कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 8वें मुहर्रम जुलूस को अपने पारंपरिक मार्ग से गुजरने की अनुमति दी। प्रशासन ने सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जुलूस के लिए दो घंटे की अनुमति दी थी। इस दौरान हजारों शोक संतप्त लोग जुलूस का हिस्सा थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version