चाइबासा। झारखंड के चाइबासा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं। इस अभियान का असर भी देखने को मिल रहा है। यह जरूर है कि सुरक्षा बलों को भी नुकसान हुआ है, लेकिन नक्सलियों को काफी क्षति हो रही है। चाइबासा के इलाके से लगभग हर तीसरे दिन लैंड माइन और आइइडी बम बरामद हो रहे हैं। वहीं सुरक्षा बल के जवान उन्हें तत्काल नष्ट भी कर दे रहे हैं। इसी कड़ी में सर्च आॅपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच किलो के दो आइइडी बम बरामद किये।
25 मई से चल रहा सर्च अभियान
सुरक्षा बलों के जवान गोइलकेरा थाना अंतर्गत रेला पारल गांव के समीप जंगली और पहाड़ी रास्ते से पांच-पांच किलोग्राम के दो आइइडी बम बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के मुताबिक 25 मई से टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका औरअंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोइलकेरा थाने के कुइड़ा और मारदिरी के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च आॅपरेशन प्रारंभ किया गया है। इस क्रम में गोइलकेरा के रेला पराल गांव के समीप सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए दो आइईडी बम बरामद किये गये।
तत्काल मौके पर किया नष्ट
पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इन बमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अब सर्च आॅपरेशन जारी है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा की 209 व 203 बटालियन, सीआरपीएफ की 197, 193, 174, 157, 134, 60, 26 व 07 बटालियन शामिल है।
झारखंड के चाइबासा में दो आइइडी बम बरामद
Previous Articleरांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपित गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment