Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार के सीमाई क्षेत्रों में घुसपैठ के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी विहिप
    बिहार

    बिहार के सीमाई क्षेत्रों में घुसपैठ के खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी विहिप

    adminBy adminJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विहिप की तीन दिवसीय उत्तर बिहार प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का समापन

    पूर्वी चंपारण (बिहार)। विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार की तीन दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन हुआ।

    समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में बढ़ रहे जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण बिहार के छह जिले में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। यह बिहार सरकार के तुष्टिकरण का परिणाम है। इसके खिलाफ कठोर कानून बनाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार पर दबाव बनाया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि लव जेहाद, धर्मांतरण व सीमाई क्षेत्र में बढ रही जनसंख्या असंतुलन के मद्देनजर गांव-गांव में हिंदू सुरक्षा समिति गठित की जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्र में चल रहे 4500 सेवा प्रकल्पों की संख्या भी बढायी जायेगी। इन प्रकल्पों के जरिए समाज के वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद कानूनी क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए देशभर में लीगल सेल का गठन कर रहा है, जिसमें अवकाश प्राप्त जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के बड़े वकीलों को जोड़ा जा रहा है।

    परांडे ने कहा कि जेहादी हिंसा, धर्मांतरण व लव जिहाद के विरुद्ध बजरंग दल 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी शौर्य यात्रा निकालेगी। नवंबर माह से कुटुंब प्रबोधन प्रकल्प के तहत संतों का देशव्यापी प्रवास होगा। इसके माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को समाप्त कर हिन्दू भावना को जागृत किया जायेगा। समापन के अंतिम दिन उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं के बीच नई जिम्मेवारी की भी घोषणा की गई।

    इस मौके पर क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ, प्रांत अध्यक्ष कृष्णदेव झा, प्रांत मंत्री राजकिशोर सिंह, बिहार-झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता, प्रांत संपर्क प्रमुख सह विभाग मंत्री राणा रणवीर सिंह सहित कई केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा का चुनाव इंडिया बनाम एनडीए होगा: लालू यादव
    Next Article मणिपुर के लोगों ने राज्य सरकार के प्रति अविश्वास का भाव व्यक्त किया : ललन सिंह
    admin

      Related Posts

      विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version