Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नई सोच के साथ नया बिहार बनाने के लिए निकली है निदान यात्रा : विद्यापति चंद्रवंशी
    Breaking News

    नई सोच के साथ नया बिहार बनाने के लिए निकली है निदान यात्रा : विद्यापति चंद्रवंशी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2023Updated:July 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। नई सोच के साथ नया बिहार बनाने के लिए आम जनता पार्टी राष्ट्रीय द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थान कर्पूरी ग्राम से चली निदान यात्रा रविवार को बेगूसराय पहुंची। बेगूसराय में जिलाध्यक्ष शेखर कुमार उर्फ चंद्रशेखर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जहां पपरौर स्थित उत्सव भवन में निदान यात्रा के तहत सभा का आयोजन किया गया।

    सभा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने किया। सभा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ प्रसाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुबोध कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

    सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय हर तरह की सुविधाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाना चाहती है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास बिजली जैसी सारी सुविधाएं यदि गांव में उपलब्ध हो जाए तो गांव और शहर में कोई अंतर नहीं रहेगा। तब जाकर गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े और दलितों का उत्थान संभव है।

    उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने दस लाख नौकरी देने का झूठा वादा किया। समस्याएं जाति देखकर नहीं आती है। चाहे हम किसी भी जाति के हों, समस्याओं का प्रभाव सभी पर एक समान पड़ता है। ऐसे में हमलोग जाति देख कर मतदान क्यों करते है। जाति के आधार पर मतदान नहीं करें। समाज की महिला वर्ग जाति से ऊपर उठकर वोट करती हैं। जिससे आम लोगों को भी शिक्षा लेने की जरूरत है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा वर्ग में अन्य जाति को डाला। लेकिन आरक्षण कोटा 18 प्रतिशत में कोई वृद्धि नहीं किया है। जिस कारण अति पिछड़ा समाज के युवक एवं युवती बेरोजगार बैठे हैं। इसके लिए नीतीश कुमार पूरी तरह जिम्मेवार हैं। इसके विरोध में आरक्षण कोटा बढ़ाने के लिए हमने बिहार सरकार और राज्यपाल को ज्ञापन दिया।

    लेकिन उस ज्ञापन पर बिहार सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया, अब आंदोलन तेज किया जाएगा। अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने जिन्हें मंत्री, विधायक और सांसद बनाया है, उन्हें समाज ने बहुत कुछ दिया। लेकिन उन्होंने समाज के लिए क्या किया, इसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा। अतिपिछड़ा समाज का एक बड़ा वोट बैंक है, जिसे सभी पार्टी चुनाव में लुभाती है।

    लेकिन वोट लेने के बाद कोई काम नहीं करती हैं। अब अतिपिछड़ा समाज किसी के झांसा में आने वाला नहीं है। इसलिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थान से 23 जनवरी को निदान यात्रा निकाली गई है। यह निदान यात्रा बिहार में जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। हमारा उद्देश्य ”हक नहीं तो वोट नहीं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पट रात 2ः30 बजे खुलेंगे, कल निकलेगी सावन की पहली सवारी
    Next Article झारखंड के मानस ने नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप में दिलाया रजत पदक
    azad sipahi

      Related Posts

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      छत्तीसगढ़ में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापेमारी, करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version