Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और कर ली आत्महत्या
    Breaking News

    मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और कर ली आत्महत्या

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर मोहल्ला निवासी एक युवक नौकरी के झांसे में कुछ इस कदर फंसा कि उसने आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को युवक ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र लिख कर इस घटना को अंजाम दिया।

    जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र सुशील कुमार सिंह ने इससे पहले सुसाइड नोट लिखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में उसने उल्लेख किया है कि कुछ साल पहले दो लड़कों से मुलाकात हुई थी, जिसमें से एक मोरिया तहसील मेहनगर जिला आजमगढ़ तथा दूसरा जवही दियर बलिया का निवासी है, जिन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए मांगे थे। जिनको हमने दे दिया था। इसके बाद इन लोगों ने हमें एक फर्जी लेटर एवं आई कार्ड दे दिया। मैं समझा कि मेरी नौकरी लग गई है। फिर उन्होंने बताया कि अभी पाँच सीट खाली है। तुम और लड़के बताओ, तुम्हें प्रति लड़का एक लाख रुपए रुपए देंगे। इसके बाद मैंने अपने दोस्तों से नौकरी के बारे में बात की, जिनमें से शहर कोतवाली के बनकटा निवासी एक दोस्त ने मुझे दो लाख रुपए नौकरी के नाम पर दिए। मैंने उस पैसे को जवही दीयर निवासी युवक को दे दिया था, लेकिन कई साल बीत गए, नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद मेरा दोस्त ब्याज सहित पैसे की मांग करने लगा। इसके बाद मैंने पांच प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटा दिया, लेकिन वह 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे की मांग कर रहा है। साथ ही कह रहा है कि अगर 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे और तरह-तरह से उनके परिवार के लोग घर पर आकर मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित करने लगे। जिससे तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इस मामले में यही तीन लोग मुख्य आरोपी हैं। जिनसे पैसा वसूली कर मेरी पत्नी पूजा सिंह को देने की कृपा की जाए, क्योंकि मेरी पत्नी के सभी गहने गिरवी रखे गए हैं। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी आप मेरे साथ न्याय करेंगे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन ब्रोकर हत्याकांड में मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधी गिरफ्तार
    Next Article पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की हत्या को दरकिनार कर सोनिया से मिलने चलीं ममता
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      एक-एक घुसपैठियों को चुन चुनकर निकाला जाएगा बाहर : अमित शाह

      September 27, 2025

      बीएसएनएल एक शक्तिशाली प्रणाली बन गई है: चंद्रबाबू नायडू

      September 27, 2025

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से कनेक्शन! लद्दाख के DGP बोले- हमारे पास इसका रिकॉर्ड है
      • सीएसआर का लाभ पहुंचे सीधे आम लोगों तक : मंत्री
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      • एक-एक घुसपैठियों को चुन चुनकर निकाला जाएगा बाहर : अमित शाह
      • बीएसएनएल एक शक्तिशाली प्रणाली बन गई है: चंद्रबाबू नायडू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version