Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण उत्तरी कोयल नहर के संपर्क पथ पर नहीं चढ़ सका ऑटो, पीछे ढलकर गिरा खाई में
    Top Story

    क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण उत्तरी कोयल नहर के संपर्क पथ पर नहीं चढ़ सका ऑटो, पीछे ढलकर गिरा खाई में

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2024Updated:July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड के सजवान, सलेमपुर, चाचरिया , खरगडा आदि गांव से शनिवार सुबह बच्चों को लेकर हैदरनगर के माली मोहल्ला स्थित पीएस पब्लिक स्कूल जा रहा ऑटो संतोषडीह नहर पुल के समीप पलट कर खाई में गिर गया। ऑटो पर सवार दर्जन भर बच्चे व एक महिला यात्री घायल हो गए। कुछ बच्चों के अभिभावक उन्हें घर ले गए, जबकि एक बच्चा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर व नौ बच्चे डा अशोक कुमार के निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। गनीमत रहीं कि एक भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

    अभिभावकों का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह बच्चों को ठूंस कर ले जाता है। ऊपर से एक दो सवारी एक्सट्रा बैठा लिया करता था। अधिक लोड की वजह ऑटो संतोषडीह नहर पुल पर नहीं चढ़ सका। वह पीछे की ओर ढल कर दाई ओर खाई में जा गिरा।

    बच्चों ने बताया कि ऑटो पर 15 या 16 छात्र छत्राएं सवार थे। उसके अलावा एक महिला को भी बैठा लिया गया था, जिससे ऑटो ओवर लोड हो गया और चढ़ाई नहीं चढ़ सका। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिक पर बच्चों के अभिभावक पहुंचे। स्कूल प्रबंधन के प्रति उनमें काफी गुस्सा है। घटना के एक घंटे बाद तक पुलिस न तो अस्पताल पहुंची न घटना स्थल, इसे लेकर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। ऑटो ड्राइवर ऑटो छोड़ कर फरार हो गया है। पंचायत समिति सदस्य मनीष मेहता ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचने में मदद की।

    घायलों में नीतीश कुमार, रोहित कुमार, रोशन कुमार, परी कुमारी, आदित्या कुमारी, अभिषेक कुमार, लक्की कुमार, प्रतीक कुमार, परी कुमारी 2 के अलावा एक महिला भी शामिल है। अन्य बच्चों को उनके अभिभावक घर लेकर चले गए हैं। सभी घायल बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है।

    उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोयल मुख्य नहर का उक्त पुल काफी ऊंचा बनाया गया है और एप्रोच रोड पर केवल मिट्टी दे दी गई थी, जो बरसात में बह जाती है।उक्त पुल के पास पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची-भागलपुर के बीच 21 से चलेगी स्पेशल ट्रेन
    Next Article झारखंड में आठ साल बाद जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जैक ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version