Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 10 जुलाईः ग्वालियर में है देश की एकमात्र महिला एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 10 जुलाईः ग्वालियर में है देश की एकमात्र महिला एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 10 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए खास है। 10 जुलाई 1964 को ही ग्वालियर में महिला एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना की गई थी। इस ट्रेनिंग सेंटर से हजारों महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अधिकारी बन चुकी हैं। यह देश की पहली एनसीसी महिला ट्रेनिंग अकादमी है। अकादमी में सन 1965 में महिलाओं का पहला बैच पास आउट हुआ था। 1982 में इसे री-डिजाइन कर ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल बनाया गया।एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा बल है। आज देश में लगभग 18-20 लाख एनसीसी कैडेट्स हैं। इस अकादमी में ट्रेनिंग सैन्य बलों की तरह होती है। कैडेट को हथियार चलाने से लेकर युद्ध का प्रशिक्षण तक दिया जाता है।

    ट्रेनिंग सेंटर में महिला कैडेट्स को घंटों जंगलों में पैदल चलाया जाता है।बंदूकें और बड़े हथियार चलवाए जाते हैं। यह प्रैक्टिस कोई एक दिन की नहीं होती, बल्कि महीनों चलती है। तीन महीने तक लंबे चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिला कैडेट्स को बतौर एनसीसी अफसर कमीशन मिलता है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र
    1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
    1624: हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
    1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
    1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
    1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
    1964: ग्वालियर में महिला एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना।
    1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
    1972: मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
    1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
    1986: भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
    1995ः म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नजरबंद नेता आंग सान सू की लगभग 6 वर्ष बाद मुक्त की गईं।
    1997ः फिजी में नए संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
    1999: जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
    2001ः श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
    2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ किया।
    2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
    2005ःअर्जेंटीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
    2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
    2006ः रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
    2007ः पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद गाजी सेना की कार्रवाई में मारे गए।
    2008ः भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को बेस्ट ऑफ बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
    2008: केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
    2017ः अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला। सात श्रद्धालुओं की मृत्यु।

    जन्म
    1910ः भारतीय सेना के जांबाज कर्नल धर्मवीर सिंह।
    1921ः प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली।
    1949ः भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर।
    1950ः भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना।
    1951ः भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
    1983ः भारतीय एथलीट चित्रा के. सोमन।

    निधन
    1927ः प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक सर गंगा राम।
    1971ः भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर।
    2004ः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर।
    2014ः प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगकर्मी जोहरा सहगल।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में फीकी क्यों पड़ गयी राजद की चमक
    Next Article आयुष्मान खुराना का नया गाना ‘रह जा’ रिलीज़
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version