Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 12 जुलाईः जुबली कुमार जैसा कोई नहीं
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 12 जुलाईः जुबली कुमार जैसा कोई नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 12 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख ने भारतीय हिन्दी फिल्मों के ‘जुबली कुमार’ राजेंद्र कुमार के लाखों प्रशंसकों को खूब रुलाया है। यह साल 1999 था और तारीख थी-12 जुलाई। 20 जुलाई 1929 को सियालकोट में जन्मा यह सदाबहार अभिनेता दुनिया को अलविदा कहते हुए अनंत में विलीन हो गया था। वैसे तो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक दिग्गज कलाकारों ने जन्म लिया है और अपनी पहचान बनाई है। मगर 1960 और 70 के शानदार अभिनेताओं का जब कभी भी जिक्र होगा तो उनमें राजेंद्र कुमार जरूर शामिल होंगे। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कीर्ति और यश उनकी फिल्मों के जरिए अब भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

    राजेंद्र कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दिलीप कुमार और नरगिस के साथ साल 1950 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोगन’ से की थी। इस फिल्म में राजेंद्र के अभिनय को काफी पसंद किया गया। राजेंद्र कुमार ने अपने करियर में 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह फिल्म सूरज (1966) में वैजयन्ती माला के साथ मुख्य भूमिका में रहे। अपनी रोमांटिक अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले राजेंद्र कुमार का इस फिल्म का गाना हर शादी की शान रहा है। वह गाना है-बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है…। एक दौर में इस गाने के बिना हर बारात अधूरी मानी जाती रही है। इस फिल्म में संगीत शंकर-जयकिशन का था। इसके बोल शैलेन्द्र और हसरत जयपुरी ने लिखे थे। बहारों फूल बरसाओ…1966 की बिनाका गीत माला की वार्षिक सूची में सबसे ऊपर रह चुका है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र
    1290ः इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को देश से बाहर निकाला गया।
    1346ः लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया।
    1673ः नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।
    1690ः विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
    1801ः अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
    1823ः भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण।
    1862ः अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
    1912ः क्वीन एलिजाबेथ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
    1918ः टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट। 500 लोगों की मौत।
    1935ः बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
    1957ः अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने प्रतिपादित किया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
    1970ः अलकनंदा नदी में आई बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
    1990: प्रसिद्ध सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।
    1994ः फिलस्तीन मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्ष का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी लौटे।
    1998: फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा। फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
    2001ः अगरतल्ला और ढाका के बीच मैत्री बस शुरू।
    2003ः उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
    2005ः मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने संन्या लिया।
    2006ः इजराइल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाए जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

    जन्म
    1895ः हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार दुर्गा प्रसाद खत्री।
    1909ः हिन्दी फिल्मों के चर्चित निर्देशक बिमल राय।
    1954ः फिल्म अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित।
    1982ः भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल।
    1997: नोबल पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला युसुफजई।

    निधन
    1999ः सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार।
    2002ः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री घनश्यामभाई ओझा।
    2012ः विश्व प्रसिद्ध पहलवान और अभिनेता दारा सिंह।
    2013ः जाने-माने चरित्र अभिनेता प्राण।
    2014ः भारत के प्रसिद्ध हास्य और व्यंग्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड में ‘सीरियल किसर’ इमेज पर खुलकर बोले इमरान हाशमी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version