Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली के पहले दिन 500 युवाओं ने दिखाया दमखम
    Top Story

    रांची के खेलगांव में सेना भर्ती रैली के पहले दिन 500 युवाओं ने दिखाया दमखम

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अग्निवीर टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के लिए झारखंड के सभी शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवार और जूनियर कमीशन अधिकारी (धर्म शिक्षक) के लिए खेलागांव के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेना भर्ती रैली की शुरुआत शनिवार को हुई। सभी श्रेणियों में लगभग 500 युवाओं ने अपना दमखम दिखाया।

    रात 12.30 बजे सभी उम्मीदवारों को खेलागांव परिसर में इंट्री दी गयी। इसके बाद सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गयी। सेना के प्रतिनिधियों ने सभी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया। इस प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बैच बनाये गये। सभी बैच के उम्मीदवारों ने 1.6 किमी दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को बीम, जिग-जैग बैलेंस और नौ फुट खड्डे को पार करना होता है। इस प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों का मूल्यांकन और दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाती है। मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर सेना में चयन होता है।

    अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यवस्थाओं को सराहा
    जिला प्रशासन के प्रयासों से बेहतरीन और उच्च स्तरीय ग्राउंड सेना रैली भर्ती के लिए मुहैया करवाया गया। ग्राउंड में बारिश से बचने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी थी। रैली स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से किये गये उचित प्रबंधों की उम्मीदवारों ने खूब सराहना की। अभ्यर्थियों ने रैली के रनिंग ट्रैक और तमाम सभी व्यवस्थाओं को भी सराहा। उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और सैन्यकर्मियों के व्यवहार की भी सराहना की।

    उपमहानिदेशक ब्रिगेडियर ने भर्ती स्थल का लिया जायजा
    क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय, दानापुर के भर्ती उपमहानिदेशक ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने भर्ती रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सेना बहाली की संपूर्ण चयन प्रक्रिया और रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गयी तमाम व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सेना भर्ती रैली स्थल में तैनात सैन्य अधिकारियों और जवानों को सेना बहाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये।

    उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं श्रेणी के लिए झारखंड राज्य के सभी जिलों के शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार होंगे सेना बहाली में शामिल।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय सेठ ने धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
    Next Article हॉकी में झारखंड के सामने बंगाल के चारों खाने चित, 9-0 से बंगाल को झारखंडी खिलाड़ियों ने दी मात
    shivam kumar

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version