-अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी ने प्रदेश में तत्कालीन कमेटी का गठन किया
रांची। झारखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट होते ही कई छोटे-छोटे राजनीतिक दल अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी झारखंड प्रदेश में 81 विधानसभा सीट पर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को रांची स्थित गंगा आश्रम में अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अमर सिंह दंडोतिया और कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ के.एस गंगवार ने झारखंड राज्य में आरक्षित समाज पार्टी के विस्तार और कार्यकतार्ओं के बीच नियुक्ति पत्र देने के साथ तत्कालीन कमेटी का गठन किया।
इसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष झारखंड अर्जित पटेल, प्रदेश सचिव दयानंद लाल, प्रदेश संयोजक राम प्रताप कमलेश, प्रदेश महिला अध्यक्ष विनीता कुशवाहा को जिम्मेवारी दी गयी। राष्ट्रीय प्रभारी अमर सिंह दंडोतिया ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि झारखंड में पार्टी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी पूरी जिम्मेवारी के साथ काम करेंगे। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड के विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी 81 सीटों पर अपनी प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल किसी से कोई गठबंधन नहीं हुआ है। पार्टी युवाओं और बुद्धिजीवियों को चुनावी मैदान में उतारेगी। झारखंड राज्य एक बदलाव के लिये बैचेन है। हमारी पार्टी एक विकल्प देने के लिये तैयार है।