Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमरनाथ यात्राः अबतक 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
    देश

    अमरनाथ यात्राः अबतक 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक अमरनाथ की पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं जबकि 3,113 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रविवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

    अधिकारियों ने बताया कि इस साल 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले 22 दिनों में 3.86 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए हैं। शनिवार को 11,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

    रविवार को 3,113 यात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। पहला सुरक्षा काफिला 48 वाहनों में 1,153 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 2.56 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। दूसरा सुरक्षा काफिला 75 वाहनों में 1,960 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 3.41 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा कि दोनों काफिले आज दोपहर से पहले घाटी में पहुंचने की उम्मीद है।

    भक्तों का मानना है गुफा मंदिर में मौजूद हिमलिंग भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। गुफा मंदिर कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग या उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं। पहलगाम-गुफा मंदिर की दूरी 48 किमी है और यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में 4-5 दिन लगते हैं। बालटाल-गुफा मंदिर की दूरी 14 किमी है और तीर्थयात्रियों को दर्शन करने और आधार शिविर में लौटने में एक दिन लगता है। इस वर्ष की यात्रा 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन त्योहार के साथ समाप्त होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को
    Next Article इतिहास के पन्नों में 22 जुलाईः जब तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version