Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ड्रग स्मगलर्स के संगठन सिनालोआ कार्टेल पर अमेरिकी प्रहार, दुनियाभर में कुख्यात इस्माइल एल मेयो और लोपेज गिरफ्तार
    दुनिया

    ड्रग स्मगलर्स के संगठन सिनालोआ कार्टेल पर अमेरिकी प्रहार, दुनियाभर में कुख्यात इस्माइल एल मेयो और लोपेज गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के न्याय विभाग ने दुनिया के सबसे खतरनाक, हिंसक और शक्तिशाली मादक पदार्थ तस्करी संगठनों में से एक सिनालोआ कार्टेल के दो कुख्यात सरगना को गिरफ्तार किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया और सिनालोआ कार्टेल के सह-संस्थापक इस्माइल एल मेयो जाम्बाडा को अमेरिकी संघीय एजेंटों ने टेक्सास के एल पासो में गिरफ्तार कर लिया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, साथ ही ड्रग तस्करी की दुनिया का ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले एल चैपो गुजमैन के बेटे जोआक्विन गुजमैन लोपेज को भी गिरफ्तार किया गया है। जाम्बाडा पर फेंटानाइल के निर्माण तथा तस्करी और अन्य ड्रग्स (कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामाइन) की तस्करी के आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी सरकार ने 125 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।

    बताया गया है कि 76 वर्षीय जाम्बाडा और एल चैपो गुजमैन साथ मिलकर अपराध करते थे। फरवरी में जाम्बाडा पर अमेरिकी अभियोजकों ने फेंटानिल बनाने और तस्करी करने की साजिश का आरोप लगाया। यह पदार्थ हेरोइन से भी अधिक खतरनाक माना जाता है। अमेरिकी ओपिओइड संकट के लिए इसे ही जिम्मेदार ठहराया गया है।

    अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि ये दोनों व्यक्ति दुनिया के सबसे हिंसक और शक्तिशाली मादक पदार्थ तस्करी संगठनों में से एक का नेतृत्व करते हैं। एल मेयो और लोपेज सिनालोआ कार्टेल के प्रमुख सरगना की सूची में हैं। दोनों को हवाई जहाज से उतरते समय गिरफ्तार किया गया। अमेरीकी संसद में जुलाई 2018 में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक सिनालोआ कार्टेल की सालाना कमाई तीन अरब डॉलर है। इसका प्रभाव कम से कम 50 देशों में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए शो ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ की हुई घोषणा, जारी किया दिलचस्प प्रोमो
    Next Article भारत-नेपाल-बांग्लादेश त्रिदेशीय विद्युत व्यापार समझौता कार्यक्रम स्थगित
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version