रांची। गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आज रांची आ रहे हैं। रांची में भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें गृह मंत्री शामिल होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान सज-धज कर तैयार है। प्रमंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, पार्टी विधायक और सांसद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। मुख्य मंच पर पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र जी समेत कई नेता मौजूद हैं।

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही मंच का संचालन कर रहे हैं। करीब 25 हजार पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2.30 बजे संबोधित करने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह का संबोधन काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी।

 

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version