Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सेना भर्ती रैली आज से 10 अगस्त तक, अभ्यर्थी दलालों के चक्कर में ना पड़ें: कर्नल विकास
    Top Story

    सेना भर्ती रैली आज से 10 अगस्त तक, अभ्यर्थी दलालों के चक्कर में ना पड़ें: कर्नल विकास

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मेरिट के आधार पर ही होगा चयन
    रांची। रांची के होटवार स्थित खेलगांव के स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। इस सेना भर्ती रैली में झारखंड राज्य के सभी जिलों के शार्ट लिस्ट किये गये अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए और जूनियर कमीशन अफसर के लिए बिहार-झारखंड राज्य के शार्ट लिस्ट किये गये पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया है। ये बातें कर्नल विकास भोला ने शुक्रवार को खेलगांव में पत्रकारों से कहीं। कहा कि पूरे देश में 22 अप्रैल से तीन मई तक आॅनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बाद शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय बिहार-झारखंड के तत्वावधान में सेना भर्ती कार्यालय रांची के जरिये रिक्रूटमेंट रैली खेलगांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की जा रही है। खेलगांव का गेट रात 12 बजे से छह बजे तक खुला रहेगा। कर्नल ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी दलालों को अपना डॉक्यूमेंट ना दें और उनके चक्कर में ना पड़ें। 70 से ज्यादा सीसीटीवी की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया होगी। कोई भी अभ्यर्थी दलाल के कहने पर पास और फेल नहीं होता है। वह मेरिट पर ही पास होता है, तभी उसका सलेक्शन होता है। कर्नल ने कहा कि किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड नहीं आया है, वह खेलगांव स्थित स्टेडियम पहुंचे। उनका एडमिट कार्ड निकाल कर यहां से दिया जायेगा। सेना का प्रयास है कि कोई भी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित ना रहे। इस ग्राउंड के मिलने से हम अच्छे तरीके से अभ्यर्थियों का टेस्ट ले पायेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जिला प्रशासन सहित अन्य वरीय अधिकारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

    कर्नल ने कहा कि वर्ष 2023-24 से भर्ती की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किये गये हैं, जहां आॅनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा को चयन प्रक्रिया के पहले फिल्टर के रूप में शामिल किया गया है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप टेस्ट तथा मेडिकल जांच की जायेगी। 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी नामाकंन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
    किस दिन होगी किनकी बहाली

    जूनियर कमीशन अफसर- बहाली 27 जुलाई को होगी। इसमें बिहार और झारखंड राज्य के शार्ट लिस्ट पुरुष उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
    अग्निवीर टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट- बहाली 27 जुलाई को होगी। इसमें झारखंड राज्य के सभी जिलों के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

    अग्निवीर ट्रेड्समैन- आठवीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास की बहाली 28 जुलाई को होगी। इसमें झारखंड के सभी जिलों के शार्ट लिस्ट उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

    अग्निवीर जेनरल ड्यूटी: बहाली 29 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगी। इसमें झारखंड के सभी जिलों के उम्मीदवार जो शॉर्टलिस्ट हैं, वह हिस्सा ले सकेंगे।

    6 अगस्त से 8 अगस्त तक रिजर्व दिवस रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनयी ट्रैफिक व्यवस्था का व्यवसायी करेंगे विरोध, कल होगी बैठक
    Next Article कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, अधिकारी सहित चार जवान घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version