Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»‘सीएम हिमंता के दौरे में कितना खर्च हुआ, बिल भेज दीजिए’; असम के एडीजी ने झारखंड के डीजीपी को भेजी चिट्ठी
    झारखंड

    ‘सीएम हिमंता के दौरे में कितना खर्च हुआ, बिल भेज दीजिए’; असम के एडीजी ने झारखंड के डीजीपी को भेजी चिट्ठी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024Updated:July 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को चिट्ठी लिखी है। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने झारखंड के डीजीपी से कहा है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे में जितना भी खर्च आयेगा, आप बिल भेज दीजिए। हम उसका भुगतान कर देंगे। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसलिए वह विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक लगातार झारखंड का दौरा करेंगे। जाहिर है, उनका सिक्योरिटी एरेंजमेंट करना होता है।

    पूरे भारत में हिमंता कहीं भी जातें हैं, उनको जेड प्लस सिक्योरिटी मिलती है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान होते हैं। एडीजी हीरेनचंद्र नाथ ने कहा कि हमारी अपील है कि हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड दौरे में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायें। जो खर्च आयेगा, हम भुगतान करेंगे। दरअसल, पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान झारखंड में पॉलिटिकिल टूरिज्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते झारखंड आते हैं। विभिन्न इलाकों का दौरा करते हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक हमें उनके लिए सिक्योरिटी सहित अन्य इंतजाम करने पड़ते हैं। इसका सारा वित्तीय बोझ राज्य सरकार को वहन करना पड़ता है। इसका जवाब देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि उनके झारखंड दौरे में जितना भी खर्च होता है, वह इसका वहन कर देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट के लिए मांगा गया प्रस्ताव
    Next Article पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर जवाब के लिए इडी ने मांगा समय
    shivam kumar

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version