रांची। सहायक पुलिस के जवानों का आंदोलन मोरहाबादी मैदान में बीते 2 जुलाई से शुरू हुआ है, जो तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बारिश होने के बाद भी कई जिलों से आये सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में टेंट लगा कर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी राजभवन घेराव करने जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया है।

मांगों के समर्थन में सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को तय कार्यक्रम के तहत में मोरहाबादी मैदान से राजभवन घेराव के लिए निकले थे। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उन्हें मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया गया। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस मोरहाबादी मैदान में तैनात थे। वहीं आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जो अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी आंदोलन के लिए मोरहाबादी मैदान में आयी हैं। वहीं सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को देखते हुए मोरहाबादी मैदान के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनाती भी की गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version