Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नहीं, ये उनकी नादानी नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश है : बाबूलाल 
    Top Story

    राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नहीं, ये उनकी नादानी नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश है : बाबूलाल 

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गिरिडीह में प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी पर साधा निशाना
    -हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता है : बाबूलाल मरांडी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। वह गिरिडीह स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं के संबंध में असंवैधानिक और घोर निंदनीय बयान दिया है। कहा कि राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नहीं है। वह 2004 से सदन के सदस्य हैं, इसलिए ये उनकी नादानी नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश है। एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से असंसदीय आचरण की अपेक्षा जनता नहीं करती है। बहुत कुछ देख सुन कर भी सीखा जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपनी आदत से लाचार है। लोकतंत्र की हत्या की साजिश करना, संसदीय मर्यादाओं को चोट करना इनके चाल चरित्र का हिस्सा है। राहुल गांधी ने पहले भी अपनी ही सरकार के कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़ कर अपनी बुद्धि का परिचय दे दिया है। कांग्रेस के पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे जैसे नेता भी हिंदू को आतंकवादी बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता है। हिंदू तो धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो की बात करता है। हर धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन में यह नारा गूंजता है। यह हमारा सांस्कृतिक मूल मंत्र है। कहा कि ऐसे हिंदू को हिंसक, झूठा कहना देश और दुनिया के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हिंदू एक ऐसी जाति है, जिसने कभी किसी धर्म संस्कृति पर हमला नहीं किया, जबकि हजारों वर्षों तक यह विदेशी आक्रांताओं का हमला झेलता रहा। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व हिंदुत्व की ओर आकर्षित हो रहा। दुनिया के लोग खोज, रिसर्च कर रहे। भारत की प्राचीन विरासत को जानने और समझने की कोशिश कर रहे। आखिर क्या था, जब विश्व अज्ञान के अंधकार में था, तो भारत में तक्षशिला, नालंदा जैसे उच्च कोटि के विश्वविद्यालय थे। भारत धन धान्य से परिपूर्ण था। मंदिरों में भी सोने चांदी जड़े रहते थे, जिसे लूटने के लिए विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर बार-बार हमले किये।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भारत एक भूभाग है। इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत पर कभी गर्व नहीं हुआ, परंतु आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर महिमा मंडित कर रहे। जी 20 सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि सारे प्रपंच और दुष्प्रचार के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार को कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही। कांग्रेस पार्टी तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से उबर नहीं पायी है। इसीलिए राहुल गांधी सदन में आसन की ओर पीठ दिखा कर बोल रहे थे। मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबतौर मुख्य कोच अपने अंतिम भाषण में द्रविड़ ने पूरी भारतीय टीम का आभार जताया
    Next Article नीट घोटाले के आरोपियों के रिश्तेदारों के खातों में कितना धन, खंगालेगी सीबीआई; हजारीबाग में एक्शन तेज
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version