Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बाइडेन ने कहा, यह समय शांत रहने का, हमले में घायल ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी पहुंचे
    दुनिया

    बाइडेन ने कहा, यह समय शांत रहने का, हमले में घायल ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी पहुंचे

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है,” सुरक्षा अधिकारियों ने चुनावी वर्ष में हिंसा के जोखिम की चेतावनी दी है। यह समय शांत रहने का है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से काम होना चाहिए।” उन्होंने प्राइम टाइम संबोधन में यह बेहद अहम टिप्पणी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए कातिलाना हमले के बाद की है। ट्रंप इस हमले में गोली लगने से घायल हुए हैं।

    उन्होंने कहा है कि हम बहस करते हैं और असहमत होते हैं। हम उम्मीदवारों के चरित्र, रिकॉर्ड, मुद्दों, एजेंडे और विजन की तुलना भी करते हैं। हम मतदान का सहारा लेते हैं, गोलियों का नहीं। अमेरिका को बदलने की शक्ति हमेशा आम लोगों के हाथों में होनी चाहिए, न कि संभावित हत्यारों के हाथों में। उन्होंने अमेरिका को पृथ्वी का सबसे महान देश करार दिया।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप गोली लगने के एक दिन बाद रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी पहुंच चुके हैं। बाइडेन इस सप्ताह फिर से चुनाव प्रचार में उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में शनिवार रात डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया। वह रैली को संबोधित कर रहे थे। गोली पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कान को चीरती हुई निकल गई। यह देख सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें घेर लिया।

    इसके बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने शूटर को मार गिराया। एफबीआई ने हमलावर की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है। क्रुक्स क्लेयरटन स्पोर्ट्समैन क्लब का सदस्य था। इस क्लब के पास पीट्सबर्ग की दक्षिणी पहाड़ियों में 200-यार्ड राइफल रेंज की सुविधा है। जांचकर्ताओं ने कहा है कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने गोली चलाने का कहां प्रशिक्षण लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिग बॉस घर से बाहर हुई चंद्रिका दीक्षित
    Next Article नेपालः केपी शर्मा ओली ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version