Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपालः केपी शर्मा ओली ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने प्रधानमंत्री
    दुनिया

    नेपालः केपी शर्मा ओली ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने प्रधानमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दो उप प्रधानमंत्री सहित 22 मंत्रियों का शपथ ग्रहण

    काठमांडू। नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शपथग्रहण कराया।

    केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नेपाल में संविधान जारी करने के बाद यह तीसरी बार है जब उन्होंने शपथ ली है। संविधान जारी होने के बाद पहले कार्यकाल में दो बार और संविधान सभा के दौरान एक बार पहले भी ओली प्रधानमंत्री बन चुके हैं। इस बार नेपाली कांग्रेस के समर्थन से वो प्रधानमंत्री बने हैं।

    प्रधानमंत्री ओली के साथ दो उप प्रधानमंत्रियों ने भी आज शपथ ली है। नेपाली कांग्रेस से प्रकाशमान सिंह ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो एमाले पार्टी से वित्त मंत्रालय के साथ विष्णु पौडेल ने उप प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

    इनके अतिरिक्त 19 कैबिनेट मंत्रियों को ओली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में नेपाली कांग्रेस से 9, नेकपा एमाले से 8, जनता समाजवादी पार्टी से 2 और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी से एक मंत्री ने शपथ ली है। इनमें कांग्रेस से आरजू राणा ने विदेश मंत्री, रमेश लेखक ने गृहमंत्री, दीपक खड्का ने ऊर्जा, अजय चौरसिया ने कानून, प्रदीप पौडेल ने स्वास्थ्य, बद्री पाण्डे ने पर्यटन तथा नागरिक उड्डययन, तेजुलाल चौधरी ने युवा तथा खेलकूद, रामनाथ अधिकारी ने कृषि और ऐन बहादुर महर ने वन मंत्री के रूप में शपथ ली है।

    इसी तरह एमाले की तरफ से पृथ्वीसुब्बा गुरूंग ने सूचना तथा संचार, विद्या भट्टराई ने शिक्षा, दामोदर भण्डारी ने उद्योग, देवेन्द्र दाहाल भौतिक पूर्वाधार, राज कुमार गुप्ता संसदीय कार्य मंत्रालय, मानवीर राई, बलराम अधिकारी भूमि व्यवस्था मंत्रालय की शपथ ली है।

    छोटे दलों से शरत सिंह भण्डारी ने श्रम, पिरदीप यादव ने पेयजल, नवल किशोर साह ने महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाइडेन ने कहा, यह समय शांत रहने का, हमले में घायल ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के लिए मिल्वौकी पहुंचे
    Next Article पाकिस्तान सरकार ने किया इमरान खान की पार्टी पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version