Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गृह मंत्री अमित शाह से किन दागी नेताओं को मिलवाया जायेगा स्पष्ट कर दे भाजपा: सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    गृह मंत्री अमित शाह से किन दागी नेताओं को मिलवाया जायेगा स्पष्ट कर दे भाजपा: सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनका स्वागत है, क्योंकि यह राज्य केंद्रीय एंजेंसियों की जांच के दायरे में है। लेकिन जांच एजेंसियों का जो शिकंजा है, वह टारगेटेड है।

    भाजपा के खिलाफ जो लोग है, उनके खिलाफ ही इडी की कार्रवाई हो रही है। जो भाजपा के सगे और करीबी हैं, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। उन्हें समन पर समन जारी हो रहा है। उन्हें एब्सकांडर घोषित किया जा रहा है। ऐसा कर उनको रिलिफ दिया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में इडी के स्पेशल डायरेक्टर भी हैं। वह यह तय करते हैं कि जांच एजेंसियों को किनके खिलाफ जाना है और जो जांच एजेंसियों के रडार पर हैं, उनको किन केंद्रीय मंत्रियों से मिलाना है। क्योंकि इडी वित्त मंत्रालय के अंदर आता है। उसकी मंत्री रांची आयी थीं। तब भी हम लोगों ने कहा था कि एक शख्स, जो अभी बेल पर हैं, उनसे चुनाव के वक्त उन्होंने मिलवाने का काम किया। ये स्पेशल डायरेक्टर हैं बाबूलाल मरांडी जी। इन्होंने अपने संरक्षण पर बेल पर चल रहे व्यक्ति को वित्त मंत्री से मिलाने का काम किया। नाम है विष्णु अग्रवाल। इधर जो इडी द्वारा फरार घोषित है, उसका नाम है कमलेश कुमार। उनके यहां छापे पड़े, कारतूस मिले। उनको भी स्पेशल डायरेक्टर बाबूलाल मरांडी ने वित्त मंत्री से मिलवाया।

    अब शनिवार को होम मिनिस्टर आ रहे हैं। होम मिनिस्ट्री के तहत कई एजेंसियां है। जितने भाजपा के दागी नेता हैं, उनकी समय सूची क्या रहेगी अमित शाह से मिलने की। ये अगर स्पष्ट हो जाता तो आपको भी कवरेज का समय मिल जाता। क्योंकि कार्यकर्ताओं के द्वारा अब ये चुनाव जीतेंगे नहीं। इनको केवल लगता है घुसपैठिए। इनके पार्टी के अंदर जो घुसपैठिए हैं, इसमें इनके प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नेता प्रतिपक्ष हैं। ये मूल भाजपाई नहीं हैं। उनसे सबसे ज्यादा घुसपैठ की संभवना है। अब उनसे गृह मंत्री कैसे निबटेंगे। क्योंकि उनके नेता कह रहे हैं कि इस राज्य में घुसपैठिये हैं और बीएसएफ के जो भार प्राप्त मंत्री हैं, वह कल राजधानी में रहेंगे। तो ऐसे तमाम लोगों को एक लिस्ट बना कर हमको लगता है कि कल पेश होनी चाहिए। क्योंकि इतना सम्मान जब भ्रष्टाचारियों को वित्त मंत्री देती हैं, तो उनके सहयोगी मंत्री हैं, वह भी करेंगे। इन लोगों के लिए शायद आनेवाली 22 तारीख से जो बजट सत्र आ रहा है, उसमें कोई नया कानून आ सकता है। इकोनोॉमिक आॅफेंडर चाहे दूसरे भ्रष्टाचारी अगर भाजपा में है, तो उनको विशेष कानून के तहत छूट मिलने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन पहुंचे पारसनाथ पहाड़, मरांग बुरू में की पूजा-अर्चना
    Next Article बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बड़कागांव की घटना की जांच कर डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version