Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»संविधान की हत्या करना चाहती है भाजपा : सुप्रियो
    झारखंड

    संविधान की हत्या करना चाहती है भाजपा : सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अधिसूचना को राष्ट्रपति से रद्द करने की मांग की
    रांची। झामुमो ने भाजपा की संविधान हत्या दिवस की घोषणा पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भारत के राजपत्र में एक तिथि को सूचित किया गया। वो तिथि 25 जून होगी। जो देश में आगामी वर्षों में संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायी जायेगी। देश का धर्म ग्रंथ संविधान है। अब भारत सरकार उसकी हत्या का दिवस मनायेगी। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का संविधान को बदलने का नारा आया, 400 पार का नारा लगा लेकिन वह 240 में आ गयी। उन्होंने कहा कि यही बौखलाहट है कि भारत सरकार यानी भाजपा ने 25 जून को संविधान हत्या के रूप में घोषित किया। अजीब विडंबना है कि जिस संविधान को हम पूजते हैं भाजपा अब उसकी हत्या करना चाहती है। पहले बदलने की बात हुई थी। उनका संदर्भ बताया गया कि 25 जून 1975 में जो संविधान की ही धारा 352 का उल्लेख करते हुए देश में आपातकाल लगाया गया था। उस संदर्भ में जहां जो नागरिक अधिकार हैं, संवैधानिक अधिकार हैं। वो दो वर्षों के लिए सस्पेंड किया गया था।

    वो संविधान से बाहर की चीज नहीं थी। हां वो कालखंड देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय भी आपातकाल लगा था। भाजपा ने उसी संविधान के तहत 365 का उपयोग कई बार किया है। राष्ट्रपति शासन भी लगाया है। वो भी एक तरह से आपातकाल ही होता है। वहीं संविधान की हत्या की पहला मुहर 25 मई 2014 को लगी थी। जब मोदी जी ने शपथ ली थी। पहला आर्थिक आपातकाल नरेंद्र मोदी ने लगाया 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी करके। वो आर्थिक आपातकाल था। जब लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हुए। फिर आपातकाल की घोषणा कोरोना काल में। बिना किसी तैयारी के नागरिक आपातकाल लगाया गया। संपूर्ण लॉकडाउन के तहत लोग मरने को मजबूर थे। किसानों के लिए तीन कृषि कानून लाकर आपातकाल लगाया। जिसमें 750 लोग मारे गये। मणिपुर जिस दिन जला उस दिन आदिवासियों पर आपातकाल लगा। नीट के पेपर लीक से छात्रों पर आपातकाल लगा। आपने नौकरियों पर आपातकाल लगाया। उन्होंने कहा कि आप सभी सरकारी संस्थाओं को प्राइवेट कर रहे हैं, ये औद्योगिकरण पर आपातकाल है। मीडिया पर आपातकाल लगा। बिना किसी कारण के आप के एनआइए द्वारा गिरफ्तारी होती है। बिना आरोप के लोग जेल में सड़ रहे हैं। संविधान की हत्या आप रोज करते हैं इसलिये आपको याद आया कि 25 जून संविधान हत्या दिवस है। हम अपनी पार्टी की ओर से इस घोषणा का विरोध करते हैं और भारत सरकार की इस असंवैधानिक अधिसूचना को राष्ट्रपति से रद्द करने का मांग करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंडक नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर एसडीओ और एडीएम ने किया दौरा
    Next Article प्रधानमंत्री के एक्स पर हुए 10 करोड़ फोलोअर्स
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी

      July 27, 2025

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version