रांची। लगातार अंचल कार्यालय में रांचीवासियों को जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज बनवाने में हो रही परेशानी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आक्रोश मार्च, विरोध प्रदर्शन और हेहल अंचल कार्यालय में तालाबंदी किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि आज राज्य की जनता भ्रष्ट अधिकारियों से बहुत परेशान है, इन भ्रष्ट अधिकारियों का मुख्य अड्डा अंचल कार्यालय बन चुका है।
मौके पर महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। इस मौके पर बीजेपी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके गुप्ता, शोभा यादव, भाजपा रांची महानगर जिला महामंत्री बलराम सिंह, मुनचुन राय, युवा मोर्चा ग्रामीण प्रभारी रिद्धि राज, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन साहू, लाल रंजीत नाथ शाहदेव, कुंदन कुमार, सतीश सिंह, अजीत भगत, शुभम जायसवाल, संजय यादव, ऋषभ कक्कड़, साहित्य पवन, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र शुक्ला, अमन कुमार, दीपक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।