Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ब्रिटेन के विदेशमंत्री लैमी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
    देश

    ब्रिटेन के विदेशमंत्री लैमी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2024Updated:July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ब्रिटेन के विदेशमंत्री डेविड लैमी ने अपने दो दिवसीय भारत दौरे के प्रथम दिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। इस मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”ब्रिटेन के विदेशमंत्री डेविड लैमी से मिलकर खुशी हुई। व्यापक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर की प्राथमिकता की सराहना करता हूं।”

    उन्होंने कहा, ”हम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल और पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए समझौता करने की इच्छा का स्वागत करते हैं।” लैमी ने कहा, ”भारत 21वीं सदी की उभरती हुई महाशक्ति है। 1.4 अरब लोगों के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।”

    लैमी ने अपने भारतीय समकक्ष विदेशमंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लैमी के साथ अपनी बातचीत को सार्थक और आकर्षक बताया है। लैमी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं । इस दौरान दोनों देशों ने ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) का शुभारंभ किया। इस बारे में विस्तृत विवरण नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने कल रात जारी विज्ञप्ति दिया। इसमें कहा गया है कि विदेशमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और ऐतिहासिक प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल की शुरुआत की।

    उल्लेखनीय है कि भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा, दूरसंचार, सेमीकंडक्टर और नवीन प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए नया दृष्टिकोण निर्धारित करते हुए कल व्यापक प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल को अंतिम रूप दिया। इसका व्यापक उद्देश्य दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाना है।

    भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को महत्व देते हुए भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने लिए प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) शुरू कर रहे हैं। यह भारत-यूके रोडमैप-2030 में निर्धारित महत्वाकांक्षी द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के विदेशमंत्री की भारत यात्रा का आज समाप्त होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री शुक्रवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर वीरों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
    Next Article रांची, धनबाद और जमशेदपुर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 150 करोड़ मिले
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version