Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा से संदिग्धावस्था में पकड़ा उप्र का युवक
    देश

    बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा से संदिग्धावस्था में पकड़ा उप्र का युवक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2024Updated:July 12, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाक सीमा पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है। बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

    बीएसएफ 55 बटालियन के कमांडेंट के. एन त्रिपाठी के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके की बाओपी खानपुर के अंतरराष्ट्रीय फैंसिंग के पास संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसने अपना नाम साजिद अली, निवासी खुरगान, जिला शामली (उप्र) का रहने वाला बताया है।

    उसका कहना है कि वह धान की रोपाई के सीजन के दौरान मजदूरों के समूह में इधर आया था। रास्ता भटकने के कारण वह सीमा के निकट अंतरराष्ट्रीय फैंसिंग के पास चला गया। बीएसएफ द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि वह रात के समय इधर क्या कर रहा था।

    बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति को थाना खुईखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसने अपना जो पता बताया है, उसके आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का शुभारंभ
    Next Article बच्चन परिवार ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version