Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री बहन-बेटी प्रोत्साहन योजना लागू, मिलेंगे एक हजार रुपये प्रतिमाह
    Top Story

    मुख्यमंत्री बहन-बेटी प्रोत्साहन योजना लागू, मिलेंगे एक हजार रुपये प्रतिमाह

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 5, 2024Updated:July 5, 20242 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गयी है। कैबिनेट के फैसले के बाद महिला, बाल विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। इसका लाभ 21 से 50 वर्ष की उम्र वाली गरीब महिलाओं को दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता भी तय की गयी है।

    आर्थिक लाभ प्राप्त करने लिए आवेदिका का पहचान पत्र, आधार कार्ड, परिवार का अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, पीला रंग का राशन कार्ड, गुलाबी कार्ड या सफेद राशनकार्ड धारी को इसका लाभ मिलेगा। इनकम टैक्स भरने वाले, सरकारी नौकरी करने वाले परिवार को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इपीएफ धारी महिला इस योजना की पात्र नहीं होगी। अन्य किसी योजना से पेंशन पा रही महिला को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

    महिला विकास विभाग ने योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार की आवश्यकता को अनिवार्य किया है और बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस का खाता से आधार लिंक कराना होगा। हालांकि, जिनका आधार लिंक नहीं है वे भी दिसंबर तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार का मानना है हर माह 1000 रुपये की राशि से महिलाओं का शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण सहित हर छोटी-छोटी जरूरतेंं पूरी की जा सकेंगी। आवेदन के लिए जल्द ही पोर्टल जारी किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के विकास की स्टेयरिंग फिर मैंने अपने हाथ ली है : हेमंत सोरेन
    Next Article जमीनी मुद्दे ही हावी रहेंगे इस विधानसभा चुनाव में
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      View 2 Comments

      2 Comments

      1. Abhishek Kushwaha on July 5, 2024 9:34 pm

        Bhajaniya

      2. Upendra Kumar on July 6, 2024 2:44 am

        Very good

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version