रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जुलाई को पत्नी कल्पना सोरेन संग दिवंगत लक्ष्मण क्षेत्री के डोरंडा स्थित आवास पर पहुंचे। शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उनका ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में रसोइया के पद पर कार्यरत लक्ष्मण क्षेत्री की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी थी।
दिवंगत लक्ष्मण क्षेत्री के आवास पहुंचे सीएम हेमंत, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ, परिजनों को दी सांत्वना
Related Posts
Add A Comment