Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में घट रही आदिवासियों की जनसंख्या, संथाल परगना में स्थिति अलार्मिंग: बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    झारखंड में घट रही आदिवासियों की जनसंख्या, संथाल परगना में स्थिति अलार्मिंग: बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2024Updated:July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा
    -मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटती आबादी की जांच एसआइटी से कराने का अनुरोध

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर संताल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। श्री मरांडी मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है। संथाल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। डेमोग्राफी का यह परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा है। यह सबके लिए चिंता का विषय है।

    उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन में सबसे ज्यादा अगर कोई समुदाय प्रभावित हुआ है, वह है जनजाति समाज। उन्होंने 1951 और 2011 की जनगणना रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड में वर्ष 1951 में आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 8.9 प्रतिशत थी। 2011 में आदिवासी 26 प्रतिशत हो गये। साथ ही मुस्लिम 14.5 प्रतिशत तक पहुंच गये। अर्थात आदिवासी घटे और मुस्लिम बढ़े।

    उन्होंने संताल परगना का आंकड़ा बताते हुए कहा कि यहां की स्थिति तो खतरे की घंटी तक पहुंच गयी है। यहां अलार्मिंग स्थिति है। कहा कि 1951 में संताल परगना में आदिवासियों की जनसंख्या 44.67, मुस्लिम की 9.44 प्रतिशत थी। वहीं 2011 में आदिवासियों की जनसंख्या घटकर 28.11 प्रतिशत हो गयी और मुस्लिम आबादी बढ़कर 22.73 प्रतिशत तक पहुंच गयी। अन्य की आबादी बढ़कर 49.2 ही हुई। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े डेमोग्राफी में हुए बड़े बदलाव की ओर स्पष्ट संकेत कर रहे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इतना ही नहीं, बल्कि विगत दिनों भाजपा द्वारा किये गये मतदाता सर्वे के आंकड़ों पर विचार करेंगे, तो संताल परगना के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 2019 से 2024 की मतदाता सूची में एक-एक बूथ पर 20 से लेकर 123 प्रतिशत तक मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। भाजपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है और जांच कराने की मांग की है। श्री मरांडी ने कहा कि देश की संवैधानिक व्यवस्था में जनसंख्या के समानुपातिक अनुपात के अनुसार एसटी-एससी के लिए लोकसभा, विधानसभा चुनावों और नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। इसलिए आदिवासियों की जनसंख्या घटने से न केवल डेमोग्राफी बदल रही, बल्कि आरक्षण प्रतिशत भी घटने की नौबत आयेगी। सर्वाधिक नुकसान आदिवासी समाज को होगा कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटती आबादी के कारणों की जांच एसआइटी गठित कर कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री को शीघ्र पहल करते हुए कारवाई करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिवंगत लक्ष्मण क्षेत्री के आवास पहुंचे सीएम हेमंत, पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ, परिजनों को दी सांत्वना
    Next Article परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के वायरल वीडियो से भड़के झारखंड के सरकारी शिक्षक, हटाने की मांग
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version