रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष सिंह गंगवार को बनाया गया है। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने संतोष सिंह गंगवार को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त करने पर बधाई दी। हेमंत सोरेन ने अपने एक्स पर लिखा कि झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार को हार्दिक बधाई। झारखंड की महान और वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सीएम हेमंत ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल को भी महाराष्ट्र का गवर्नर बनाये जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version