रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे सहित अन्य पार्टी नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की। मुलाकात करने वाले नेताओं में लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, रमेश उरांव और फिरोज रिजवी सहित अन्य शामिल थे।

सभी ने संगठन के कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मीर से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है। नेताओं ने कहा कि गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप काम करती रही है। इडी के द्वारा उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद करने का पूरी तरह से जनता के सामने सच्चाई आ चुकी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसका माकूल जवाब मिलेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version