-राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज का अपमान किया
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को हिंसक बताने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि राहुल गांधी का बयान हिंदू समाज को अपमानित करने वाला है। राहुल गांधी को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व विरोधी रही है। हिंदुत्व को सदैव अपमानित करने वाली कांग्रेस का चरित्र आज फिर से देखने को मिला। उनके नेता राहुल गांधी ने सदन में हिंदुत्व और हिंदुओं को हिंसा से जोड़कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। हिंदू समाज जितना सहनशील होता है, उतना कोई धर्म नहीं। हिंदू समाज कभी अपने हित की बात नहीं करता है, बल्कि पूरे विश्व कल्याण की बात करता है। हम राम के वंशज हैं। राम का वंशज कभी हिंसक नहीं हो सकते हैं। जिसने राम के अस्तित्व को नकारा, जिसने हिंदुत्व को गाली दी। तुष्टीकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी।
Previous Articleनए आपराधिक कानून के तहत देश में पहला मामला ग्वालियर में हुआ दर्ज
Next Article राहुल गांधी ने संसद की गरिमा को गिराया – भाजपा