Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाकपा माओवादियों का कोल्हान बंद 10 जुलाई को
    Top Story

    भाकपा माओवादियों का कोल्हान बंद 10 जुलाई को

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2024Updated:July 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। भाकपा माओवादी की दक्षिणी जोनल कमेटी ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल बंद का आह्वान किया है। दक्षिणी जोनल कमेटी ने कहा है कि आपरेशन कगार के तहत झारखंड पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने लोवादा में ऑपरेशन क्लीन चलाकर हमारे छह साथियों का नरसंहार किया है। इसके खिलाफ 10 जुलाई को 24 घंटे का कोल्हान प्रमंडल बंद बुलाया गया है।

    भाकपा माओवादियों ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 23 मई को लोवादा गांव के पास जंगल में कामरेड बुधराम सहित तीन सदस्यीय टीम की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जब कामरेड बुधराम को पैर में गोली लगा तो वे चलने में असमर्थ हो गये। पुलिस ने कामरेड बुधराम को घायल अवस्था में पकड़ कर बर्बरता के साथ शारीरिक यातना देने के बाद सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वे शहीद हो गये।

    भाकपा माओवादियों ने कहा कि दूसरी घटना लिपुंगा की है। बीते 17 जून को भाकपा माओवादियों के दस्ते पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने हमला कर उनके साथियों को बेरहमी से पकड़कर मार डाला। दक्षिणी जोनल कमेटी इन तमाम साथियों को नमन करती है।

    माओवादियों ने दावा किया है कि कोल्हान प्रमंडल के जंगल में रहने वाले आदिवासी मूलवासी जनता के ऊपर एक अघोषित युद्ध थोपा गया। पूरे वन क्षेत्र को युद्ध क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया। हर गांव में एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी में अर्धसैनिक बलों के कैंप को बनाया गया, जिससे यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी नर्क में तब्दील हो गई। भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर की जाने वाली गोलीबारी कोल्हान के जंगलों में की जा रही है। माओवादियों ने प्रेस की गाड़ियों, एंबुलेंस, दूध सप्लाई और हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवा को बंद से मुक्त रखा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस ने पुर्तगाल को पेनल्टी शूटआउट में हराया, सेमीफाइनल में स्पेन से होगा सामना
    Next Article राजद-झामुमो और कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी: जय प्रकाश नारायण
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version