पिठोरिया। रांची के पिठोरिया जंगल में रांची कॉलेज के छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। युवक की पहचान लातेहार के बालूमाथ निवासी पल्लव राज के रूप में हुई है। वह रांची के इंदिरा नगर स्थित एक हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था। रांची कॉलेज में बीसीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक पल्लव राज के दोस्तों ने परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया था। इस संबंध में मृतक युवक पल्लव की मां संजू सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, उसके दोस्तों ने ही हत्या कर जंगल में लटका दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि पल्लव राज ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गयी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version