Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लुधियाना में शहीद सुखदेव के वंशज शिवसेना नेता पर निहंगों का जानलेवा हमला
    देश

    लुधियाना में शहीद सुखदेव के वंशज शिवसेना नेता पर निहंगों का जानलेवा हमला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 5, 2024Updated:July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में निहंगों ने शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का शिकार हुए संदीप थापर शहीद सुखदेव थापर के वंशज हैं। निहंगों ने हमले के दौरान संदीप थापर के सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर छीन ली और उसके साथ भी मारपीट की। दिन दहाड़े बीच बाजार हुए हमले के बाद निहंग शिवसेना नेता की स्कूटी लेकर ही फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी करके हमलावर निहंगों की तलाश शुरू कर दी है।

    घायल संदीप थापर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह एक धार्मिक समागम में शामिल होकर अपने गनमैन के साथ घर लौट रहे थे। सिविल अस्पताल के पास 3 निहंग उनके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद तलवार से उन पर हमला कर दिया। निहंगों ने उनके गनमैन की रिवॉल्वर भी छीन ली। संदीप थापर ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार अज्ञात लोगों से फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कई बार पुलिस को बताया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

    इस घटना से भड़के हिंदू नेता सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लुधियाना में तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दिया गया है। पुलिस बाजारों में लगातार गश्त कर रही है। मौके पर पहुंचे शिवसेना नेता भानु प्रताप और अमित कौंडल ने कहा कि संदीप थापर को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और पुलिस सब कुछ जानते हुए भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

    डीसीपी जसकरन सिंह तेजा संदीप थापर से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि निहंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ में प्रसिद्ध दुकान के मालिक से साइबर ठगी
    Next Article बलिया रेलवे स्टेशन के आए अच्छे दिन, 35 करोड़ से हुआ कायाकल्प
    shivam kumar

      Related Posts

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025

      चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version