Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजद के शासनकाल में महिलाओं को बोलने का भी अधिकार नहीं था : मुख्यमंत्री
    राज्य

    राजद के शासनकाल में महिलाओं को बोलने का भी अधिकार नहीं था : मुख्यमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेता पर भड़क गए। नीतीश ने मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि महिला हो, समझती नहीं हो, इन लोगों (राजद) ने महिलाओं को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया।

    नीतीश कुमार ने कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो…आज महिला होकर बोल रही हो। राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी। कभी वो लोग (राजद) किसी महिला को आगे बढ़ाए थे। साल 2005 के बाद हमने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज बोल रही हो फालतू। इसलिए कह रहे हैं सुनो।

    इसके पहले विधानसभा में नए आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर महागठबंधन के विधायक हंगामा कर रहे थे। विपक्षी विधायकों का कहना था कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसी मांग को लेकर राजद के विधायक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद सदन में हंगामा होता देख खुद सीएम नीतीश कुमार सरकार आगे आए। नीतीश ने कहा कि आपलोग हंगामा कर रहे हैं। यदि बैठकर सभी लोग हमारी बातों को सुन लीजिएगा तो आपको भी ठीक लगेगा और मुझे भी अच्छा लगेगा और सारी बातें भी क्लियर हो जाएगी। इसके बाद भी विपक्ष के विधायक हंगामा करते रहे।

    इसके बाद सीएम ने कहा कि जब आप लोग साथ थे और भाजपा वाले विपक्ष में थे तब भी हमने सभी लोगों को बुलाकर बैठक करवाया। बैठक करवाने के बाद जातीय गणना करवाई गई। इससे एक चीज के बारे में जानकारी मिली। आप लोग झूठ का जो हल्ला करते रहते हैं आपको याद करना चाहिए कि आप लोगों से बात करके हमने कितना कुछ करवाया था। सीएम ने कहा कि यह मेरी मर्जी थी, आप लोगों ने भी इसका समर्थन किया। इसलिए अब चुप रहिए। यदि आप शांति के बैठकर कुछ सुनते तो समझ में भी आता की आपलोग सच में कुछ चाहते हैं लेकिन आपको तो सुनना है ही नहीं। अरे आप सुनिए न, आप सुन क्यों नहीं रहे हैं। सभी लोगों ने समर्थन किया, उसके बाद भी तो कुछ भी हुआ है।

    इस बीच संसदीय कार्य मंत्री भी अपनी जगह खड़ा हो गए और कहा कि सीएम साहब या हमलोग आपकी बात सुनने को तैयार हैं। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। इसके बाद ये सब सिर्फ हंगामा कर रहे हैं। इससे क्या फायदा होने वाला है। शांति से सदन चलेगा तो कुछ अच्छा भी रहेगा। काम की बात भी होगी।

    दूसरी ओर, सदन में हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर ने विपक्ष से पूछा कि क्या चाहते हैं, नहीं चलाएं सदन। आप केवल अखबारों में माइलेज लेना चाहते हैं। सदन की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित हो गई है। इस तरह मानसून सत्र के तीसरे दिन पहले सत्र में हंगामें के बीच 27 मिनट तक कार्यवाही चली। इसके बाद अब दूसरे सत्र में सरकार के तरफ से तीन महत्वपूर्ण बिल पेश होने हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों की हुई वापसी, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए की बात
    Next Article केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा : नीतीश
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

      July 29, 2025

      सिलिगुड़ी में फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

      July 29, 2025

      एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version