रांची। इ रिक्शा चालकों ने सोमवार से हड़ताल पर चले गये हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सैकड़ों इ रिक्शा चालक अपने रिक्शे के साथ मोरहाबादी मैदान पहुंचे और उन्होंने बैठक की। रांची जिला इ रिक्शा चालक यूनियन के तहत ये बैठक के गयी। इ रिक्शा चालक कृष्ण कुमार ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से उन लोगों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। गाड़ी के कागजात जांच किये बिना ही गाड़ी को थाना भेजकर जब्त कर लिया जा रहा है। इ रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि उनसे मनमाने ढंग से फाइन की वसूली की जा रही है।

इ रिक्शा चालकों ने कहा की उनकी मांग है कि आॅटो की तरह उन्हें भी परमिट दिया जाये और रूट तय किया जाये, नहीं तो इ रिक्शा का रजिस्ट्रेशन बंद किया जाये। इसके साथ ही कचहरी जीरो माइल से 10 किलोमीटर की परिधि में उन्हें गाड़ी चलाने की छूट दी जाये। उन्होंने कहा कि जब तब उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल पर रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version